-->

तोपचांची प्रखंड के कई पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार शिविर का आयोजन।

 


गोमो। सरकार द्वारा क्षेत्र वासियों के विभिन्न समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाना निर्धारित की गई है। इसे लेकर तोपचांची प्रखंड के हरिहरपुर, विशनपुर,भुइयां चितरो,जीतपुरपुर पंचायत भवन के प्रांगण में 22 नवंबर 2025 को आपकी योजना अपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, बीडीओ एजाज हुसैन अंसारी, सीओ नीलू टुड्डू,विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, एवं स्थानीय मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, सभी वार्ड सदस्य, संबंधित पीडीएस डीलर एवं विभाग से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। ईस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने काफी संख्या में पहुंच कर विभाग से सबंधित स्टॉल जैसे भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना,भू-राजस्व, पेंशन,आवास, राशन कार्ड से जुड़े कई मामलों से संबंधित आवेदन जमा किए जहां अधिकारियों के द्वारा आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया। इस दौरान शिविर में मईया समान योजना एवं अबूवा आवास आदि को लेकर लाभुकों की लंबी कतार देखी गई। वहीं शिविर में कई जरूरतमंदों के बीच धोती साड़ी तथा स्वेटर इत्यादि का वितरण किया गया। मौके पर सभी पंचायतों में सैकड़ों महिला एवं पुरुष ग्रामीण मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments