गोमो। जीतपुर निवासी सह स्नैक सेवर अमित कुमार गुप्ता की बीती रात सर्प दंश से मौत हो गई, स्नैक सेवर अमित लोगों के घरों से सांप पकड़कर जंगलों में छोड़ा करता था, उसे जानवरों से काफी लगाव था। बताया जाता है कि अमित कोबरा सांप को कहीं रेस्क्यू कर अपने घर लाया था तथा उस सांप के साथ खेल रहा था तभी सांप ने अमित को डंस लिया, आनन फानन में परिजनों द्वारा उसे सर्प दंश अस्पताल में ले जाया गया लेकिन उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने एस एन एम एम सी एच धनबाद ले जाने की सलाह दी गई जहां धनबाद जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया है, वहीं मृतक के माता पिता, पत्नी तथा बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
0 Comments