-->

संत जोन डी ब्रिटो स्कूल में अभिभावक दिवस 'उड़ान ' थीम के साथ हर्षोल्लास से संपन्न।


अभिभावक दिवस पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति, शिक्षा के महत्त्व पर दिया गया संदेश

गोमो। 20 दिसंबर को संत जोन डी ब्रिटो स्कूल में अभिभावक दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसका थीम था उड़ान, इस अवसर पर स्कूल के छात्र - छात्राओं के द्वारा माता पिता एवं अभिभकों के सम्मान में विभिन्न तरह के सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फादर के.एम. जोसेफ एस जे रेक्टर डी नोबिली स्कूल थे एवं विशिष्ठ अतिथि फादर एंथोनी पैंक्रास एस जे थे। इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रबंधन अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की प्रशंशा की। उन्होंने अपने आशीर्वचन में बच्चों को हमेशा ज़िंदगी में उड़ान भरने की बातें कही। उन्होंने शिक्षा के महत्त्व पर प्रकाश डाला एवं अभिभावकों की शिक्षा के प्रति जागरूकता को सराहा। 

इस अवसर पर डीबीएच स्कूल की प्रधानाध्यापिका सिस्टर प्रोमिला होबो, एचएम ने अभिभावकों और उनके कठिन परिश्रम सहयोग की सराहना की तथा बच्चों की उज्जवल भविष्य के लिए शिक्षा को महत्त्वपूर्ण बताया। 

मौके पर द चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष धीरज कुमार, हिरामन नायक, जीतपुर पंचायत मुखिया जाबिर अंसारी, सोहन महतो सहित DNS के प्रिंसिपल फादर जेम्स थ्रानियेल एस जे, वाइस प्रिंसिपल सी. उर्मिला खा खा एचएम, सी.अनिमा लकरा एचएम, सहित DBH एवं DNS के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सैकड़ों अभिभावकगण मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments