-->

प्राकृतिक सुंदरता और सैलानियों से गुलजार हो गया धनबाद का तोपचांची झील, लोगों का मोह रहा मन


तोपचांची : धनबाद जिला के तोपचांची झील पर्यटकों के लिए एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है. सैलानी इन दिनों काफी संख्या में घूमने आ रहे हैं. ऐसे भी धनबाद जिले के विभिन्न पिकनिक स्थलों में सैलानियों की भीड़ उमड़ने लगी है. साल 2025 की विदाई और 2026 का स्वागत करने की तैयारी में सैलानी उत्साह और उमंग के साथ जुट रहे हैं. तोपचांची झील भी सैलानियों को खूब लुभाता है. पहाड़ीयों की चारों और पानी और यहां की सुंदरता लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है. तोपचांची झील में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने लगी है. झारखंड के साथ-साथ बिहार, बंगला, उड़ीसा, से भी लोग पिकनिक मनाने के लिए अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुंचने लगे हैं. तोपचांची झील में युवा वर्ग और बच्चे पहुंचकर भरपूर मजा उठा रहे हैं. पिकनिक मनाने वाले लोग लजीज व्यंजन बना प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले रहे हैं. यहां आने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि मेरा भगना रांची में रहते लेकर झील देखने के लिए आए हुए हैं। झील का प्राकृतिक दृश्य बहुत ही सुंदर है जो हमारे भगना को यहां खींचकर लाया है. यहां आकर काफी सुखद अहसास हो रहा : पर्यटक मोहम्मद फैजान ने कहा कि यहां का दृश्य काफी सुंदर है. अपने दोस्तों के साथ हम यहां आए हैं और यहां आकर काफी सुखद अहसास हो रहा है. लोगों की भीड़ भी यहां काफी रहती है. बच्चे भी काफी मस्ती कर रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments