धनबाद: धनबाद RPF निरीक्षक प्रभारी अ0आ0शा0/धनबाद के निर्देशन में CIB /DHN एवं RPF पोस्ट धनबाद के साथ संजुक्त रूप से धनबाद रेलवे स्टेशन पर रात्रि में अपराधिक गस्त व निगरानी करने के दौरान धनबाद स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 02 के कालका छोर के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था मे एक काला पिठ्ठू बैग के साथ समय करीब 23/00 बजे तेजी से जाते हुए देखा गया। शंका होने पर उपरोक्त बैग मे रखे सामानों के संबंध मे पूछने पर सकपकाने लगा तथा भागने का प्रयास करने लगा, जिसे खोलवाकर चेक किया गया तो अंग्रेजी शराब मिला जिसे गस्ती दल के द्वारा पकड़ लिया गया। नियमानुसार बरामद अंग्रेजी शराब को बिधिवत जप्त कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जब्त अंग्रेजी शराब के साथ अग्रिम कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग, धनबाद को सुपुर्द करने हेतु रेसुब पोस्ट धनबाद लाया गया |
बिहार के औरंगाबाद के रहने वाले उक्त सीटू कुमार नाम के व्यक्ति के पास से एक काला पिठ्ठू बैग मे 07 अदद Royal stag Deluxe whisky क्षमता 750 ml कीमत 820 रु, 13 अदद Mc Dowells no 1 Luxury special whisky क्षमता 375 ml कीमत 390 रु एवं 01 अदद Master Bleders signature whisky, क्षमता 375 मल, कीमत 580 रु (कुल क्षमता 10500 मि0ली0 तथा कुल कीमत-11390/-रूपया ) बरामद किया गया..

0 Comments