-->

सिलाई सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत प्रमाण पत्र वितरण समारोह संपन्न


धनबाद |

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में फ़ील4u फाउंडेशन द्वारा संचालित सिलाई सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रमाण पत्र वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रशिक्षित महिलाएँ उपस्थित रहीं।

समारोह के मुख्य अतिथि चंद्रशेखर अग्रवाल, माननीय महापौर, धनबाद नगर निगम थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विनायक गुप्ता, वार्ड संख्या 3 के पार्षद उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सीआरपी सावित्री कुमारी एवं सीआरपी मोनी कुमारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

नासिर शाह नाज़ी , निदेशक, फ़ील4यू फाउंडेशन ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि सिलाई सखी पहल का उद्देश्य महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोज़गार से जोड़ना है, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सशक्त कर सकें।

कार्यक्रम स्थल नाजी स्किल सेंटर हीरक कैम्प गुहीबांद की ओर से सेंटर हेड गुड़िया देवी एवं लक्ष्मी देवी ने प्रशिक्षण प्रक्रिया और महिलाओं की मेहनत पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों में भी महिलाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं — अफ़ज़ल,सना, ममता, रुसी, देवांती, नेहा और राधा — को अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

इस अवसर पर महापौर चंद्रशेखर अग्रवाल ने कहा,

“इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाते हैं। सिलाई सखी जैसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और नगर निगम भविष्य में ऐसे प्रयासों को हर संभव सहयोग देगा।”

वहीं पार्षद विनायक गुप्ता ने कहा कि,

स्थानीय स्तर पर महिलाओं को रोजगार से जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। इससे आत्मनिर्भर समाज की नींव मजबूत होती है।”

कार्यक्रम का समापन महिलाओं के उत्साहवर्धन, सामूहिक संवाद और भविष्य की योजनाओं के साझा संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments