-->

धनबाद प्रशासन द्वारा सदर अस्पताल दीवार निर्माण का अधिवक्ताओं ने किया विरोध


अधिवक्ता गजेंद्र ने जबर्दस्त तरीके से किया प्रतिवाद


समझाने गए दंडाधिकारी व थाना प्रभारी अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख लौटे


अधिवक्ताओं का आरोप, रात के अंधेरे में खड़ी कर दी दीवार


सदर अस्पताल परिसर में नवनिर्मित 

पंचकर्म भवन के पास से न्यायमूर्ति एसवी 

सिंहा द्वारा तक जाने वाले रास्ते पर दीवार 

खड़ी करने के मामले को लेकर गुरुवार को 

धनबाद बार एसोसिएशन की आपात बैठक हुई. 

बैठक में जिला प्रशासन एवं 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा गलत तरीके से 

नवनिर्मित दीवार खड़ी करने का विरोध 

किया गया. साथ ही प्रधान जिला एवं सत्र 

न्यायाधीश तथा उच्च न्यायालय को मामले 

की जानकारी अवगत कराने का निर्णय लिया गया. 


कोर्ट खुलते ही दीवार के पास लगा रहा 

अधिवक्ताओं का जमावड़ा : इससे पूर्व 

अदालत खुलते ही अधिवक्ताओं का 

जमावड़ा न्यायमूर्ति एसवी सिन्हा द्वार 

के पास खड़ी की गई दीवार के पास लगा 

रहा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा खड़ी की गई 

दीवार के पास पहले से दो सीसीटीवी 

कैमरा लगाकर निगरानी की जा रही थी।


अधिवक्ताओं के आक्रोश को देख वापस 

लौटे दंडाधिकारी व थाना प्रभारी : मामले 

को लेकर बार एसोसिएशन के विरोध को 

देखते हुए गुरुवार को जिला प्रशासन की 

ओर से कार्यपालक दंडाधिकारी आरके 

ठाकुर तथा धनबाद थाना प्रभारी मनोज 

कुमार पांडेय कोर्ट परिसर पहुंचे. दोनों 

अधिकारियों ने बार एसोसिएशन के 

वरिष्ठ अधिकारियों तथा अधिवक्ताओं से 

मामले को लेकर बातचीत की. 

अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए 

दंडाधिकारी व थाना प्रभारी बार परिसर से 

वापस लौट गए

Post a Comment

0 Comments