-->

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो 6 साल पुराने मामले में बरी


धनबाद : बाघमारा विधायक रहते दर्ज एससी–एसटी मामले में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो को एमपी–एमएलए कोर्ट से राहत मिली। सोनाराम मांझी द्वारा दर्ज 6 साल पुराने मामले में अदालत ने आपसी समझौते के आधार पर सांसद को बरी कर दिया।

सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के तहत उन पर कई मुकदमे किए गए थे, जो अब एक-एक कर खत्म हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि धनबाद में रुके विकास कार्य अब शुरू होंगे।

सड़क जाम की समस्या को लेकर सांसद ने बताया कि गया पुल के पास एक नए अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। वहीं डुमरी विधायक जयराम महतो पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रभु श्री राम और उनके भक्तों पर टिप्पणी करना विपरीत बुद्धि का परिचायक है।

Post a Comment

0 Comments