कतरास न्यूज़ :-मधुबन थाना क्षेत्र के खरखरी फोरलेन पर एक सवारी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आधा दर्जन महिलाओं समेत एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया। ऑटो में कुल 14 यात्री सवार थे। जो रामराज मंदिर से दर्शन कर बोकारो के रानीखेत जा रहे थे। खरखरी के पास सड़क पर रखे सीमेंटेड डिवाइडर को अचानक सामने देख चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ऑटो सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

0 Comments