ओडिशा : ओडिशा के राउरकेला में विमान हादसा, 9 सीटर विमान क्रैश, 6 लोग थे सवार. उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही प्लेन में गड़बड़ी हुई. इसके बाद पायलट ने प्लेन को क्रैश लैंड कराया.
राउरकेला के रघुनाथपाली इलाके में एक नौ सीटर विमान टेकऑफ के करीब 10 किलोमीटर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया.विमान में कुल 6 लोग सवार थे जिनमें चार यात्री और दो क्रू मेंबर शामिल थे और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के समय पायलट ने तकनीकी खराबी महसूस कर विमान को एक खेत में सुरक्षित क्रैश लैंडिंग कराने का प्रयास किया.

0 Comments