तोपचांची: वृहद झारखण्ड आदिवासी कुड्मी मंच की ओर से झारखड़ी संस्कृति व पारंपरिक लोक पर्व टुसू मानने को लेकर 9 जनवरी को मानटांड के मैदान से तोपचांची झील तक शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस डहरे टूसु कार्यक्रम में तोपचांची क्षेत्र के विभिन्न गांव की बलाएं एवं महिलाएं आकर्षक टुसू चौड़ल के साथ शामिल होंगी। डहरे टुसू कार्यक्रम में घोड़ा नृत्य दल व झूमर नृत्यु दल सहित घमासा वादक दल भी शिरकत करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर रविवार 4 जनवरी को साहूबहियार में मंच की एक बैठक हुई।
बैठक में जिला परिषद सदस्य वनी देवी, हलधर महतो, पिंकी देवी, रेखा देवी ,पूजा देवी,बसंती देवी,सदानंद महतो,गिरधारी प्रसाद महतो,आदि मौजूद थे।

0 Comments