-->

Dhanbad : नए साल के पहले रविवार को मैथन डैम पर सैलानियों का सैलाब, हर तरफ मौज मस्ती


एसएसपी प्रभात कुमार एवं उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी नौका विहार का आनंद लिया

साल के पहले रविवार को मैथन डैम पर सैलानियों का सैलाब सा उमड़ पड़ा। मैथन डैम के पश्चिम बंगाल एवं झारखंड की ओर डैम किनारे सैलानी ही सैलानी नजर आए हर कोई पिकनिक एवं मौज मस्ती के साथ-साथ नौका विहार एवं फूल बागान में फूलों के साथ सेल्फी लेने में व्यस्त रहे, साथ ही नए साल का जश्न और प्राकृतिक सौंदर्य का भरपूर आनंद उठाया। नए साल के पहले रविवार को जिले के पुलिस कप्तान प्रभात कुमार एवं उपायुक्त आदित्य रंजन ने भी परिवार के साथ मैथन डैम में नौका विहार का आनंद लिया। इस दौरान मैथन छठ, घाट स्पोर्ट्स हॉस्टल, डैम के समीप मिलेनियम पार्क, फूल बागान, पश्चिम बंगाल के थर्ड डाइक ,सुलेमान पार्क सहित डैम के किनारे विभिन्न स्थानों पर सैलानी अपने-अपने तरीके से पहुंचकर पिकनिक एवं मौज मस्ती का आनंद उठाया,

Post a Comment

0 Comments