-->

पावापुर पंचायत में ठंड पर वार, मुखिया संगीता देवी ने असहायों को बांटे कंबल


 गोमो। तोपचांची प्रखंड अंतर्गत पावापुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को इस कड़ाके की ठंड से जूझ रहे दर्जनों असहाय परिवारों के बीच पंचायत की मुखिया संगीता देवी के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर सभी ने सरकार एवं मुखिया के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार तथा मुखिया प्रतिनिधि जितेन्द्र पाण्डे सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments