-->

खूंटी में आदिवासी नेता सोमा मुंडा की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत


झारखंड के खूंटी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात अपराधियों ने आदिवासी समाज के वरिष्ठ नेता और पड़हा राजा सोमा मुंडा की गोली मारकर ह*त्या कर दी। यह घटना खूंटी थाना क्षेत्र के जमुआदाग के पास हुई।

जानकारी के अनुसार, सोमा मुंडा अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव चलांगी लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने उन्हें ओवरटेक किया और अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सोमा मुंडा के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Post a Comment

0 Comments