-->

गोमो इलेक्ट्रिक शेड में रक्तदान कर नागरिकों ने नेताजी को दी श्रद्धांजलि


 गोमो। सुभाष चन्द्र बोस जी के महा निष्क्रमण दिवस के अवसर पर सोमवार को गोमो के इलेक्ट्रिक शेड में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान समाज के कई नागरिकों, बुद्धजीवियों ने आकर रक्त दान किया। प्रोग्राम की जानकारी देते हुए गोमो के समाज सेवी बीसी मंडल ने कहा कि 18 जनवरी 1941 इसवीं को गोमो स्टेशन से नेता जी महा निष्क्रमण हुए थे। उनका नारा था की तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा। हम लोग ब्लड इस लिए देते हैं कि लोगों की जान बचाई जा सके। 

गोमो रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर डी. कुमार ने कहा की ब्लड डोनेशन महा दान के रूप में होती है। इसे 18 से 60 वर्ष तक के लोग दे सकते हैं। लोगों को चाहिए के ब्लड डोनेशन अवश्य करें। इससे स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं होता है न ही खून की कमी होती है। 3 महीने में फिर से खून पूरी हो जाती है। आज मैंने भी ब्लड डोनेट किया है।

Post a Comment

0 Comments