माघी काली पूजा के अवसर पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह के आवास पहुँच कर पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा और सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल ने माँ काली से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश वासियो के लिए सुख - शांति और समृद्धि की कामना कर बधाई और शुभ कामनाये दी
महुदा , राधानगर में आयोजित माघी काली पूजा के अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति शारदा सिंह के आवास पर प्रसाद ग्रहण और माँ काली का आशीर्वाद लेने पहुँचे पूर्व वियाडा अध्यक्ष सह प्रसिद्ध समाजसेवी विजय झा, राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता गौतम मंडल,शंकर चौहान जदयू नेता उदय सिंह,भाजपा नेता प्रदीप मंडल,तमाल राय, निप्पू सिंह, परमेंद्र सिंह शामिल हुए, मौके पर विजय झा ने कहा की माघी काली पूजा महुदा की सांस्कृतिक पहचान की अभिन्न हिस्सा हैं, सौ वर्षों से माँ काली का पूजा की परंपरा चली आ रही हैं ,सभी आगुंतको का जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह और उनके पति भाजपा नेता शेखर सिंह ने स्वागत और सम्मानित किया ।


0 Comments