-->

बरोरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में अज्ञात व्यक्ति की मौत, पहचान के लिए पुलिस की अपील


बरोरा थाना क्षेत्र के मंदरा पुलारीटांड इलाके में बीती 1 जनवरी की रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। साइकिल पर जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SNMMCH) धनबाद भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

बरोरा पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति इस अज्ञात मृतक को जानता या पहचानता है, तो वह तुरंत बरोरा थाना में संपर्क करे। 

पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक की तलाश जारी है।

इस तरह की दुर्घटनाएं क्षेत्र में वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण बढ़ रही हैं। पुलिस ने लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments