-->

तीन शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिफ्तार


जामताड़ा :* पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जामताड़ा साइबर अपराध थाना की पुलिस ने नारायणपुर थाना क्षेत्र में छापामारी कर तीन साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उत्क्रमित मध्य विद्यालय कशियाटांड़ के आगे सिनबार के झाड़ी के पास की गई, जहां अभियुक्त साइबर अपराध को अंजाम दे रहे थे। साइबर अपराध थाना में पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी देते हुए कहा कि सभी आरोपी मुख्य रूप से फोनपे के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापामारी की जिसमें हातिम अंसारी, बिनोद मंडल और नजरूद्दीन अंसारी को मौके से गिरफ्तार किया गया। छापामारी के दौरान पुलिस ने साइबर अपराध में प्रयुक्त सात मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड बरामद की है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है तथा इनके संपर्क में रहे अन्य साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्राथमिक अभियुक्त हातिम अंसारी 2018 में भी साइबर अपराध में जेल जा चुका है। पुलिस अधीक्षक ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Post a Comment

0 Comments