गोमो। द चैंबर ऑफ़ कॉमर्स गोमो के द्वारा गणतंत्र दिवस 2026 के शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। साथ ही साथ काफी दुख के साथ कल हुए संस्था के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर संजय कुमार तिवारी के आकस्मिक निधन की दुखद की घटना को देखते हुए संस्था की व्यवसाइयों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी आत्मा को शांति के लिए कामना किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव पवन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, अमर, अनिल,बासु, अंकु, दीपक,मनोज रजक,सुभेन्दु,मदन,बादशाह,
वजिउल्लाह उस्मानी समेत दर्जनों व्यवसाई उपस्थित रहे।

0 Comments