मतारी : तोपचाची प्रखंड अन्तर्गत लोदवाडीह मंडल बस्ती में यूथ बिग्रेड के सौजन्य से भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, मौके पर टुंडी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह मंडल समाज के केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल ने फ़ीता काटकर भक्ति जागरण का शुभारम्भ किया, तत्पशचात मुख्य अतिथि गौतम मंडल ने अपने उदबोधन में ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की माँ शारदे की कृपा यूथ बिग्रेड पर बनी रहे, साथ ही उन्होंने दिव्या म्यूज़िक भक्ति जागरण के टीम को धन्यवाद दिया, जिन्होंने गणेश वंदना भक्ति जागरण की शुरुआत कर कलाकार सह गायक लखन रवानी, मिस दिव्या तथा मिस शर्मीली के सुरीले आवाज़ ने ग्रामवासियों के दिल जीत लिया, ऑर्गन में अशोक कुमार, पेड में बंटी,नाल में जीवन कुमार ने धुन से सबका मन मोह लिया, मौके पर वार्ड सदस्य निरंजन मंडल,यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष मृतुंजय मंडल, अजय मंडल, सिंटू मंडल,धनंजय मंडल,सचिन मंडल, निखिल मंडल, राजेश मंडल, तुलसी मंडल, पिंटू मंडल, संजय मंडल, पप्पू मंडल, मुकेश मंडल, रवि मंडल, मंगल मंडल, पवन मंडल आदि शामिल थे ।


0 Comments