-->

चितरो में हुई झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की अहम बैठक, 4 फरवरी के कार्यक्रम पर हुआ मंथन।


 गोमो। तोपचांची प्रखंड झामुमो अल्प संख्यक मोर्चा की बैठक बृहस्पतिवार को चितरो में हुई। जिसमें आगामी 4 फरवरी को गोल्फ ग्राउंड धनबाद में होने वाले प्रोग्राम के बारे में विशेष चर्चा हुई। प्रोग्राम की जानकारी देते हुए झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर अंसारी ने कहा कि 4 फरवरी के प्रोग्राम के लिए आज की बैठक हुई है। इस बार अल्पसंख्यक समुदाय काफी जोशो खरोश में हैं। और इस बार अधिक से अधिक संख्या में हम लोगों की भागेदारी होगी। हम लोग अधिक से अधिक अल्प संख्यक को पार्टी में जोड़ने का काम करेगें। वैसे लोगों को भी पार्टी से जोड़ा जाएगा जिन्होंने पार्टी का काम निस्वार्थ भाव से किया है।

बैठक में मुख्य रूप से, अकबर अंसारी, मैजुद्दीन (मुखिया) रउफ अंसारी, निशार अंसारी, इफ्तेखार अंसारी, रेयाजुद्दीन अंसारी, बशीर अंसारी, इक़बाल, सेराज, शाहनवाज, नौशाद, जावेद अंसारी आदि मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments