पटना,22/01/2026 को होटल चाणक्य में हाजीपुर क्षेत्रीय रेल उपभोक्ता परामर्शदात्री समिति की बैठक क्षेत्रीय रेल महाप्रबंधक की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जी के हाजीपुर क्षेत्रीय रेलवे प्रतिनिधि के रूप में यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह शामिल हुए। बैठक में श्री सिंह रेलयात्रियों और जनहित से जुड़ी रेल संबंधी विषयों पर अपनी बातों को जोरदार ढंग से रखते हुए मांग किया कि-
1) धनबाद मंडल अंतर्गत निचितपुर में गाड़ी संख्या-13329/13330 गंगा दामोदर एक्सप्रेस का ठहराव।
2) धनबाद मंडल रेल अंतर्गत निचितपुर और मतारी में गाड़ी संख्या-13319/13320, दुमका/रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस का ठहराव।
3) धनबाद मंडल अंतर्गत धनबाद से पटना,दिल्ली,मुंबई,कोलकाता के लिए खुलने वाली ट्रेनों में जनरल बोगी की संख्या बढ़ाई जाए।
4) आद्रा मंडल अंतर्गत खानूडीह गेट के पास कतरास-फुसरो मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण।
5) नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 2 की लिस्ट की खराबी को ठीक कराई जाए।
6) पारसनाथ स्टेशन के एक दो और तीन नंबर प्लेटफार्म में निर्माण कार्य के कारण पेयजल के पॉइंट को तोड़ा गया पर वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई इन प्लेटफार्म में सिर्फ एक क्वार्टर कूलर लगा हुआ है इस विषय में माननीय सांसद श्री चंद्र प्रकाश चौधरी जी ने 7 दिसंबर 2025 को दूरभाष पर DEN CO-ORDINATION को जानकारी भी थी और SSE को भी बताया, पेयजल की उचित व्यवस्था की जाए और कोच की लंबाई के अनुरूप पेयजल पोइंट बनाया जाए।
7) पारसनाथ स्टेशन में लिफ्ट जो साउथ साइड नवनिर्मित पार्किंग एरिया साइड में है, उसके फ्लोर टाइल्स soil settle करने के कारण धस और टूट गया है, बाहर निकालने की तरफ भी ऊपर खबर है, साथ ही साथ पार्किंग एरिया में जो डेवलपमेंट हो रहा है, उसमें पेवर ब्लॉक को बिना सेंड या स्टोन डस्ट डालें और बिना समतल किये बिछाया जा रहा है, इस पर उचित कार्रवाई का आग्रर है।
8) सोनारडीह स्टेशन में प्लेटफॉर्म पर नया बोर्ड लगा है, वह हाथ लगाने से हिल रहा है, साथ ही प्लेटफॉर्म और पूर्वी छोर पर सड़क किनारे एक पुराना बोर्ड लगा हुआ है, उसके पाइप के दोनों तरफ के निचले हिस्सा जंग लगने के कारण सड़ गया है,इन्हें तार से रेल लाइन की फेंसिंग के साथ बांधा गया है और ARC की shape की बोर्ड में रंग करवा कर स्टेशन का नाम फ्रेश कर दिया जाए और दोनों पाइप बदले जाए। प्लेटफार्म के मध्य हिस्से में कचरे का अंबार लगा हुआ है, इसे हटाया जाए।
9) तेतुलमारी स्टेशन में रिजर्वेशन काउंटर खोले जाने के संबंध में पत्रांक - C-706/में.रे.उ.स.स./2024-2026, दिनांक - 04/11/2025 रेलवे बोर्ड के नियम का हवाला दिया,पर बढ़ती आबादी, बढ़ते ट्रैफिक राजगंज, गंगापुर और टुंडी के वैसे सुदूर गांव जिनका रोड लिंक राजगंज से तूतूलमारी स्टेशन लगभग 18-20 किलोमीटर पड़ता है और इन 10-12 गांव की आबादी को धनबाद, कतरास और गोमो आरक्षण के लिए जाना पड़ता है, इन सुदूर गांव के लोगों को जिसमें मजदूर,छात्र-छात्राएं हैं,उनका पूरा दिन सिर्फ आरक्षण के लिए आने-जाने में बर्बाद हो जाता है,नियमों में ढ़िल देकर तेतुलमारी में रिजर्वेशन काउंटर खोला जाए ।
10) पुनः नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो स्टेशन में 12381-12383, 12307-12308 और लाल कुआं साप्ताहिक का धराव दिया जाए यह मांग लगातार वर्ष 2022 से उठाया जा रहा है।
11) 53340 डीसी ट्रेन को मुरी स्टेशन तक चलाया जाए।
12) कतरास स्टेशन जाने के लिए स्वस्तिक टॉकीज के पास से जो संपर्क पथ है, उसकी मरम्मती कराई जाए।
13) गोमो स्टेशन के उत्तरी दिशा की सड़क की मरम्मती कराई जाए।
14) धनबाद से सीआईसी सेक्शन (धनबाद,चंद्रपुरा,बोकारो थर्मल,बड़काखाना) होते हुए उज्जैन तक महाकाल एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में 2 दिन चलाई जाए,ताकि इस क्षेत्र की जनता को महाकाल लोक के दर्शन का लाभ मिल सके।
15) यदि महाकाल एक्सप्रेस को शुरू करने में विलंब होता है तो हावड़ा- भोपाल एक्सप्रेस, जो अभी रेलवे बोर्ड द्वारा चलाने की नोटिफिकेशन हुई है उसे उज्जैन तक चलाया जाए।
इस दौरान क्षेत्रीय रेल महाप्रबंधक ने सभी मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही।

0 Comments