-->

तोपचांची प्रखंड कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन


 गोमो। प्रखंड कार्यालय तोपचांची में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस शपथ समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी एजाज हुसैन अंसारी एवं ब्लॉक के सभी कर्मी उपस्थित थे। इस दौरान मतदाता प्रतिज्ञा में कहा गया कि " हम भारत के नागरिक , लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं की हम अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को निर्भीक होकर धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Post a Comment

0 Comments