कतरास : राजगंज व तेतुलमारी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 जनवरी की रात सहन वाहन जांच के दौरान हथियार से लैस 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया। राजगंज थाना क्षेत्र में प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार राजगंज थाना प्रभारी पु०अ०नि० अलीशा कुमारी एवं तेतुलमारी थाना प्रभारी पु०अ०नि० विवेक चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में की गई।
बताया गया कि पुलिस द्वारा सोनदाहा बस्ती के समीप राजगंज-तेतुलमारी सड़क पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 11:45 बजे दो मोटरसाइकिल पर सवार चार व्यक्ति तेतुलमारी की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर सभी आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर सोनदाहा बस्ती की ओर भागने लगे। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई, जिसके बाद चारों को पकड़ लिया गया।
तलाशी के क्रम में अपराधियों के पास से 02 देशी पिस्टल, 05 जिंदा गोली, 04 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने 10 जनवरी को तेतुलमारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलाटांड गांव के पास किराना दुकानदार अर्जुन महतो पर गोली चलाने एवं लूटपाट के प्रयास की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इस संबंध में तेतुलमारी थाना कांड संख्या 04/2026 दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपियों ने इस कांड में शामिल अपने एक अन्य सहयोगी का भी नाम बताया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त के नाम से पूर्व में भी है केस दर्ज
इस घटना में रिंकु मंडल उर्फ टुनटुन मंडल (20 वर्ष), धनसार थाना क्षेत्र निवासी, जिसके विरुद्ध पूर्व में हत्या सहित अन्य गंभीर कांड दर्ज हैं।
रवि महतो उर्फ बिल्लु (19 वर्ष), धनसार थाना क्षेत्र निवासी।
समशुल अंसारी उर्फ चाँद (26 वर्ष), भूली ओपी क्षेत्र निवासी।
गौतम धीवर उर्फ बाबा उर्फ रॉकी (30 वर्ष), भूली ओपी क्षेत्र निवासी, जिसके विरुद्ध पाथरडीह थाना में आर्म्स एक्ट सहित कई कांड दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधियों के पास से 02 देशी पिस्टल, 05 जिंदा गोली (7.65 एमएम), 04 मोबाइल फोन एवं 02 मोटरसाइकिल जब्त किया गया।
छापेमारी दल में राजगंज, तेतुलमारी एवं बरवाअड्डा थाना के पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। धनबाद पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

0 Comments