-->

गोमो में नेताजी के महानिष्क्रमण दिवस पर भव्य आयोजन, नेताजी एक्सप्रेस को फूलों से सजाकर रेलकर्मियों का सम्मान

 


हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी द चैंबर ऑफ कॉमर्स गोमो के व्यवसाययों के द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के महानिष्क्रमण दिवस के अवसर पर हावड़ा से नई दिल्ली को जाने वाली नेताजी एक्सप्रेस को नेताजी के याद को ताजा करते हुए फूल माला से सजाकर एवं नेताजी एक्सप्रेस के ड्राइवर सचिन कुमार,असिस्टेंट ड्राइवर मोहम्मद जी. हक़ एवं हावड़ा गार्ड चिन्मय बनर्जी एवं गोमो से आगे ले जानेवाले गार्ड ए के ठाकुर को सम्मानित माला एवम उपहार देकर और साथ ही साथ सी वाई एम एवम स्टेशन मास्टर को भी माला एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो की द चैंबर ऑफ कॉमर्स के व्यवसाययों के द्वारा इस कार्यक्रम को हर वर्ष काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है एवम नेताजी सुभाषचंद्र बोस अमर रहे,जब तक सूरज चांद रहेगा नेताजी का नाम रहेगा के नारों से पूरा गोमो स्टेशन मध्यरात्रि गुंजायमान हो उठता है। संस्था के अध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेशन गोमो जो कि एक ऐतिहासिक दिन 17 जनवरी की मध्यरात्रि को हावड़ा नई दिल्ली कालका एक्सप्रेस को पकड़कर नेताजी सुभाषचंद्र बोस आगे की ओर निकल गए थे जिनका आज तक कोई पता नही चल पाया जिसके कारण वे अमर है और हम सभी गोमो वासीयों के लिए गर्व की बात है और इसी के कारण गोमो का नाम नेताजी के नाम से है। इस अवसर पर पूर्व गोमो दक्षिण मुखिया रवि सिंह ,बी सी मंडल, संस्था के व्यवसाई अमरेश,राकेश,लछमन,नागेश्वर, बासु, अंकु,बिरजू,वजिउल्लाह, अकबर,इरशाद गुड्डू,समेत दर्जनों व्यवसाई उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments