गोमो। बुधवार को प्रखंड सभागार तोपचांची में सभी बीएलओ को sir house listing मकान सूची करण का ट्रेनिंग दिया गया। जिसमें सभी बीएलओ को sir पत्र पर अपना नाम एवं मोबाइल नंबर प्रत्येक आवास में चिपकाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही आसन्न मतदाता दिवस मनाने हेतु शपथ पत्र पोस्टर आदि उपलब्ध कराया गया। 22 जनवरी को प्रत्येक बूथ पर उपस्थित होकर नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराने एवं शपथ प्रतिज्ञान हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में दिनेश कुमार महतो, चंदन कुमार पासवान, साकेत कुमार सिन्हा, सुषमा कुमारी, उपेन्द्र कुमार रजक, आदि उपस्थित थे।

0 Comments