भारतीय डाक विभाग (India Post) ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बड़ी भर्ती का ऐलान किया है. इस बार पदों की संख्या इतनी ज्यादा है कि देशभर के युवाओं में खुशी की लहर है. विभाग लगभग 28,000 से भी ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती करने जा रहा है। डाक विभाग ने इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की खिड़की आज, 31 जनवरी 2026 से खोल दी है. अगर आप इन पदों के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास 14 फरवरी 2026 तक का समय है।
कैसे करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरते समय अपनी फोटो, सिग्नेचर और 10वीं की मार्कशीट तैयार रखें. याद रखें, आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे.
उम्र क्या होगी। इस नौकरी की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा पढ़ाई-लिखाई की जरूरत नहीं है।
योग्यता
अगर आपने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा पास की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. बस शर्त यह है कि आपने 10वीं में गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े हों. इसके साथ ही आपको अपने इलाके की स्थानीय भाषा की जानकारी होनी चाहिए।
उम्र सीमा
उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी. इसके अलावा, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी।
आवेदन फीस और सुधार का मौका
फॉर्म भरने के लिए सामान्य (General) और ओबीसी (OBC) वर्ग के पुरुषों को मात्र 100 रुपये की फीस देनी होगी. वहीं, सभी वर्ग की महिलाओं, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह फॉर्म एकदम फ्री है. अगर फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए विभाग 18 और 19 फरवरी 2026 को सुधार (Correction) विंडो भी खोलेगा।

0 Comments