तोपचांची। ग्राम महुलटांड़ खरियो बस्ती में सरस्वती पूजा के पावन अवसर पर द्वारिकामाई चरिटी संस्था के मेंबर एवं समाजसेवी ए के मोहली द्वारा बच्चों के बीच पेन और कॉपी का वितरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार है और बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। पेन-कॉपी पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। समाजसेवी ए के मोहली ने बच्चों को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।

इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। धनेश्वर मोहली, भद्री मोहली, रेनू मोहली, गुही मोहली, मनोहर, दिलीप मंडल, मनोज मंडल, शक्ति मंडल, हीरू मंडल, दीपक रवानी, लीलू मंडल, पचू मंडल, नारायण मंडल, विजय रजवार सभी ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।