Katras: झारखंड में नगर निकाय चुनाव भले ही दलीय आधार पर नहीं हो रहे हों, लेकिन प्रमुख राजनीतिक दल पूरी ताकत के साथ चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया जारी है, जबकि 23 फरवरी को मतदान कराया जाएगा।
झारखंड प्रदेश भाजपा सभी नगर निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पार्टी उन मजबूत स्थानीय नेताओं को समर्थन देने की तैयारी में है, जिनकी जीत की संभावना अधिक मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, धनबाद नगर निगम के मेयर पद के लिए भाजपा में संजीव अग्रवाल के नाम पर सहमति बन चुकी है। इसी सिलसिले में धनबाद महानगर भाजपा अध्यक्ष श्रवण राय को सोमवार को रांची स्थित प्रदेश कार्यालय बुलाया गया है, जहां नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम रणनीति तय की जाएगी।
प्रदेश नेतृत्व रविवार शाम या सोमवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है।
अनुशासन पर सख्त रुख
भाजपा संगठन ने स्पष्ट किया है कि पार्टी एक राय बनाकर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। यदि कोई प्रत्याशी संगठन के निर्णय के विरुद्ध नामांकन करता है, तो उसे नाम वापस लेने को कहा जाएगा। इसके बावजूद पार्टी की रीति-नीति और सिद्धांतों के खिलाफ जाने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय मानी जा रही है।
भाजपा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा
संगठन ग्राउंड पर हर स्थिति का आकलन कर रहा है। पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी। सोमवार तक प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी ।

0 Comments