-->

अवैध कोयला खनन के खिलाफ कार्रवाई, मुराईडीह में दो मुहाने बंद


धनबाद :* कोयला चोरों के मंसूबों पर पानी फेरते हुए एएमपी कोलियरी प्रबंधन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। चिटाही धाम रोड के समीप मुराईडीह नॉर्थखास बरगद पेड़ के पास अज्ञात कोयला चोरों द्वारा अवैध खनन के लिए खोले गए दो मुहानों को डोजरिंग कर पूरी तरह भर दिया गया।

यह कार्रवाई सीआईएसएफ और बरोरा पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच की गई, ताकि किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। जानकारी के अनुसार, कोलियरी प्रबंधन को मुराईडीह के पास अवैध मुहाने खोले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। रविवार को प्रबंधन की टीम भारी मशीनों (डोजर) के साथ मौके पर पहुंची। सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय बरोरा थाना की पुलिस और सीआईएसएफ के जवानों ने पूरे इलाके को घेरे रखा। इसके बाद दोनों मुहानों को मिट्टी और पत्थरों से भरकर सील कर दिया गया।चोरों में हड़कंप प्रबंधन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के कोयला चोरों और अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध खनन न केवल राजस्व का नुकसान है, बल्कि यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। प्रबंधन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसे अवैध स्थलों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments