कतरास (धनबाद): मधुबन थाना क्षेत्र के प्रेम नगर कॉलोनी में आज दोपहर उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक 18 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान पप्पू पांडे के पुत्र नीतेश पांडे के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीतेश अपने घर के पास ही स्थित एक खाली आवास में गया था, जहाँ उसने अज्ञात कारणों से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का पंचनामा तैयार कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
फिलहाल युवक द्वारा इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस हृदयविदारक घटना से प्रेम नगर कॉलोनी में शोक का माहौल है।

0 Comments