-->

निवर्तमान पार्षद पुष्पा देवी वार्ड 23 से रिटनिंग ऑफ़िसर के समक्ष नामांकन किया,भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी - गौतम मंडल


गोमो : वार्ड 23 के निवर्तमान पार्षद सह स्व गोलक मंडल की पत्नी और समाज के पूर्व जिला महासचिव(युवा)के माता पुष्पा मंडल ने हज़ारों जनमानस के साथ समारणालय में रिटनिंग ऑफ़िसर के समक्ष नामांकन किया, नामांकन में जनसैलाब उमड़ पड़ा था, विशाल नामांकन रैली का नेतृत्व समाज के जिला कोषाध्यक्ष हीरेन मंडल,नगर अध्यक्ष मनिंदर मंडल और पार्षद के पुत्र आकाश मंडल - राहुल मंडल कर रहे थे,जिसमें महिलायें पुरुष - युवा सभी शामिल थे, नामांकन के पूर्व मेमको मोड़ में शहीद मनिंद्र नाथ मंडल के आदमक़द मूर्ति पर माल्यार्पण कर पार्षद प्रत्याशी ने आशीर्वाद प्राप्त किया,जिसमें सभी समाज के बुद्धिजीवी और गणमान्य ने जीत का आशीर्वाद दिया, मौके पर समाज के केंद्रीय महामंत्री गौतम मंडल ने कहा की पार्षद पुष्पा देवी भारी मतों से जीत दर्ज करेगी,नामांकन में शामिल समाज के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल,समाजसेवी प्रदीप मंडल,पूर्व युवा जिला अध्यक्ष राजेश मंडल, विकाश मंडल आदि शामिल थे ।

Post a Comment

0 Comments