-->

टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तालाबों के जिर्णोद्धार कार्य का किया शिलान्यास


तोपचांची - टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने तोपचांची प्रखंड में ढांगी के खरनी बांध,मोगरा बांध, ब्राह्मणडीहा के चारकोनिया तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। विधायक जी ने कहा कि इन परियोजनाओं से जल संरक्षण मजबूत होगा, सिंचाई सुविधाएँ सुधरेंगी और ग्रामीणों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। जनहित की ये विकास योजनाएँ क्षेत्र के समग्र विकास की मजबूत नींव रखेंगी। 

इस मौके पर प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, झामुमो प्रखंड सचिव नवल किशोर केवट, खोरठा गीतकार विनय तिवारी, विकास तिवारी, अमरनाथ महतो, मोती महतो, सुरेश महतो, दिनेश महतो, मूलचंद महतो रुपेश तिवारी, निवास तिवारी, विनोद गोप, उमाशंकर सिंह, विजय गोप, लक्ष्मी गोप सहित दर्जनों अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments