-->

गोमो में खुश नसीब बैंड एवं भांगड़ा कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन


 गोमो। गोमो ओवरब्रिज बिजली ऑफिस के पास सोमवार को खुश नसीब बैण्ड एवं भांगड़ा कार्यालय का उद्घाटन काफी धूमधाम से हुआ। यह उद्घाटन द चेंबर ऑफ कॉमर्स गोमो अध्यक्ष धीरज कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि खुशनसीब बैंड गोमो का काफी अच्छा सस्ता और पुराना है। कार्यालय नहीं होने के कारण प्रोपराइटर पंपी भाई को दिक्कत हो रही थी। जिसके कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ है। इस कार्यालय के खुल जाने से अब आम जनता को भी काफी सहूलत होगी। 

इस दौरान खुशनसीब बैंड के प्रोपराइटर मास्टर पंपी ने कहा कि हमारी बैंड गोमो में 1980 से चल रही है। हमारे यहां शादी विवाह एवं पार्टी के शुभ अवसर के लिए भांगड़ा, ऑर्केस्ट्रा म्यूजिकल ग्रुप, घोड़ा रथ, कैटरिंग, पटाखा, कुक एवं डेकोरेशन की उत्तम व्यवस्था है। मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।



Post a Comment

0 Comments