-->

मुख्यमंत्री का बेटा रिक्शे में घूमता दिखा,वृंदावन में बिना VIP प्रोटोकॉल सड़क पर निकले निशांत


सादगी और शांत स्वभाव को लेकर इन दिनों चर्चा में निशांत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक बार फिर अपनी सादगी और शांत स्वभाव को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी है उनकी वृंदावन यात्रा. जहां वे बिना किसी VIP प्रोटोकॉल, सुरक्षा घेरे और तामझाम के आम लोगों की तरह घूमते नजर आए.बिना प्रोटोकॉल वृंदावन की गलियों में दिखे निशांत कुमार इन दिनों वृंदावन में पूजा-पाठ और भक्ति में समय बिता रहे हैं. वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ वृंदावन की संकरी गलियों में घूमते देखे गए. खास बात यह रही कि उनके साथ न तो कोई सरकारी सुरक्षा दिखी और न ही VIP अंदाज. उन्होंने ई-रिक्शा की सवारी की और आम श्रद्धालुओं की तरह मंदिरों में दर्शन किए.स्थानीय लोग जब यह समझ पाए कि सामने मुख्यमंत्री का बेटा है, तो हैरानी जरूर हुई. लोगों का कहना था कि निशांत बिल्कुल सामान्य युवक की तरह व्यवहार कर रहे थे. किसी तरह का अलग दिखावा नहीं था.लाइमलाइट से दूर रहने की आदत निशांत कुमार आमतौर पर सार्वजनिक जीवन और मीडिया की सुर्खियों से दूरी बनाए रखते हैं. वे न तो लगातार राजनीतिक कार्यक्रमों में दिखते हैं और न ही किसी मंच से बयानबाजी करते नजर आते हैं. यही वजह है कि जब भी वे सार्वजनिक जगहों पर दिखते हैं, तो चर्चा अपने आप शुरू हो जाती है. हालांकि बिहार की राजनीति में समय-समय पर उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें जरूर लगती रहती हैं. लेकिन अब तक उन्होंने खुद को एक्टिव राजनीति से दूर ही रखा है।

Post a Comment

0 Comments