-->

गोमो के जीतपुर स्वास्थ्य केन्द्र में निशुल्क जांच शिविर, 165 लोगों ने उठाया लाभ

 


गोमो। द चेंबर ऑफ कॉमर्स, गोमो के सौजन्य से बुधवार को शार्प साइड हॉस्पिटल,धनबाद एवं तोपचांची स्वास्थ्य केंद्र के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्वेता गुंजन के सहयोग से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जीतपुर (गोमो) में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया।इस शिविर में नेत्र जांच, दांतों की जांच, हीमोग्लोबिन जांच, शुगर एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई, जिसमें कुल 165 लोगों ने लाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर श्वेता गुंजन एवं हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर द चेंबर ऑफ कॉमर्स, गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का एकमात्र उद्देश्य आम जनता को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं उनकी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान में सहयोग करना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के सचिव पवन कुमार सिंह, उपसचिव अमरेश कुमार राय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद, अमरनाथ बरनवाल, तनय विशाल, नागेश्वर वासु, बादशाह मदन, राजेश, अनुज गिरधारी, मनोज रजक, मनोज खत्री, इश्तर, ज्योति, अंकित बालाजी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं व्यवसायी सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments