-->

तोपचांची क्षेत्रीय अस्पताल जल्द बन जाएगा कूड़ा का ढेर : सदानंद महतो


तोपचांची : तोपचांची प्रखंड के सुभाष चौक पर पुराना अस्पताल को तोड़कर क्षेत्रीय अस्पताल बनाया गया। इस क्षेत्रीय अस्पताल की लागत लगभग 3.5 करोड़ है। यह अस्पताल बन जाने से तोपचांची ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को काफी लाभ होने वाला था। वहीं कुछ दिन पूर्व धनबाद सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक विश्वकर्मा का बयान से उम्मीद काफी जगी थी की यह अस्पताल जल्द चालू होगा इसे फिलिस्तीनिया (कैंसर )के मरीजों के लिए धनबाद जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर फिलिसथीमिया केंद्र बनाने की बात कही गई थी, लेकिन तोपचांची क्षेत्रीय अस्पताल इन दोनों डस्टबिन बन चुका है। अस्पताल के चारों ओर से कुड़ा कचड़ा ने ढेर लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग को कोई ध्यान नहीं है .क्षेत्रीय अस्पताल जल्द पेशाब घर बन जाएगा यहां राहगीर मुसाफिर,यात्री,बाजार के दुकानदार तथा टेंपो स्टैंड के ड्राइवर ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं आजसू नेता सदानंद महतो ने कहा कि जिला के पदाधिकारी स्वास्थ्य से मतलब कम और नेतागिरी में ज्यादा सक्रिय रहते हैं .वहीं प्रखंड स्वास्थ्य चिकित्सा पदाधिकारी को इन बातों से कोई लेना देना नहीं है।



Post a Comment

0 Comments