कतरास न्यूज़:-खरखरी ईदगाह मैदान में ईद-उल-फितर की नमाज अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। इस मौके पर खरखरी बस्ती, सहित आसपास के कई क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही ईदगाह मैदान पहुंचने लगे थे।नमाज को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। नमाज खरखरी जामा मस्जिद में अदा कराई। नमाज के बाद इमाम ने देश की तरक्की, अमन-शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआ कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे पूरा माहौल भाईचारे और सौहार्द से सराबोर हो गया।ईदगाह मैदान में नमाज को लेकर मधुबन पुलिस की ओर से भी शांति और सुरक्षा की व्यवस्था की गई थी।जिससे नमाज शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ।शेख डब्लू,शेख रहीम,मनीर खान,शेख नसीम आदि शामिल थे।
0 Comments