धनबाद। राजगंज थाना में जब्त की गई एक बाइक के रहस्यमय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित मटन प्रसाद महतो ने ग्रामीण एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। दुर्घटना के बाद पुलिस बाइक जब्त कर थाना ले गई थी, लेकिन महीनों बाद लेने पहुंचे पीड़ित को बाइक नहीं मिली। आरोप है कि पहले पुलिस ने बाइक जब्ती से ही इंकार किया, और दबाव बनाने पर दूसरी बाइक ले जाने की बात कह दी । घटना ने थाना में जब्त वाहनों की सुरक्षा, पारदर्शिता और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना है कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कार्रवाई करता है।
0 Comments