-->

शपथ लेने से पहले हेमंत सोरेन से मिले संजीव, पकने लगी राजनीतिक खिचड़ी


धनबाद के नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह 18 मार्च को शपथ लेंगे। इससे पहले सोमवार को उन्होंने रांची में जाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह झरिया से भाजपा की विधायक हैं। संजीव खुद भाजपा के विधायक रहे हैं। हालांकि मेयर चुनाव लड़ने के कारण भाजपा ने संजीव को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। इस कारण संजीव और भाजपा के बीच के रिश्तों में एक खटास पैदा हो गई है। धनबाद के मेयर संजीव सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार मुलाकात कर धनबाद शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। अपने रांची प्रवास के दौरान संजीव सिंह ने धनबाद नगर निगम क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और भविष्य की विकास योजनाओं पर मुख्यमंत्री से विस्तार से बातचीत की।

Post a Comment

0 Comments