-->

गोमो में फिर लहराया डी नोबिली स्कूल का परचम, टॉपर्स ने किया नाम रौशन।


गोमो। डी नोबिली स्कूल गोमो के छात्रों ने आईसीएसई 2026 दसवीं की परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जिसमें आदित्य निधि 94.4 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया। अभिषेक कुमार सोनी 94% अंकों से दूसरा स्थान प्राप्त किया। तथा प्रियांशी शर्मा ने 93.4% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सुमैया प्रवीन ने 91% अंकों के साथ उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इसके अलावा शौर्या शशावत सिन्हा ने 88.6% और प्रियांशी राय ने 88.2% अंकों के साथ शानदार सफलता प्राप्त करके विद्यालय के नाम को रौशन की किया है। विद्यालय के सभी छात्रों ने प्रथम श्रेणी अंक प्राप्त करके कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के प्राचार्य फादर जेम्स थर्रानियल एस जे ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस शानदार सफलता के पीछे शिक्षकों का मार्ग दर्शन अभिभावकों का सहयोग एवं छात्रों का लगन एवं अनुशासन ने मिलकर ऐसा शैक्षिक वातावरण तैयार किया है जिसने विद्यार्थियों को अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया है।

Post a Comment

0 Comments