जिला जनसंपर्क कार्यालय
धनबाद
13 अप्रैल 2026
प्रेस विज्ञप्ति संख्या - 509
विशेष आधार शिविर में 44 दिव्यांग जनों का हुआ एनरोलमेंट
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन के निर्देश पर सोमवार को धनबाद प्रखंड के सियालगुदड़ी पंचायत भवन में विशेष आधार शिविर का आयोजन किया गया। इसने 44 दिव्यांग जनों का आधार कार्ड के लिए एनरोलमेंट हुआ।
जिला परियोजना पदाधिकारी यूआईडी श्री अमित कुमार सिंह ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर जिले के वैसे दिव्यांग व्यक्ति, जिनका आधार कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष तौर पर प्रखंडों में स्थित आधार केंद्र में कैंप लगाया जा रहा है। आधार कार्ड बन जाने से उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा।
बताया कि तोपचांची प्रखंड में 15 अप्रैल, टुंडी में 16 अप्रैल, पूर्वी टुंडी में 17 अप्रैल, गोविंदपुर में 18 अप्रैल, कलियासोल में 20 अप्रैल, एगारकुंड में 21 अप्रैल तथा बाघमारा प्रखंड में 22 अप्रैल 2026 को दिव्यांग जनों के लिए विशेष आधार शिविर का आयोजन प्रखंड के आधार केंद्रों पर किया जाएगा।
Team PRD Dhanbad

0 Comments