पीएल मुर्मू ने कहा प्रदूषण विभाग के अधिकारी जांच के नाम पर लिपापौती कर रहे हैं
मैथन ओपी क्षेत्र स्थित मोहुलबोना ग्राम के छता डंगाल में चल रहे गुटखा फैक्ट्री को अविलंब बंद किया जाए नहीं तो एक हफ्ते के अंदर आदिवासी समाज डुगडुगी बजाते हुए फैक्ट्री के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देगा।उक्त बातें जिला परिषद सदस्य पिंकी मरांडी ने शुक्रवार को प्रेस को जानकारी देते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आबादी क्षेत्र में इस तरह के फैक्ट्री का संचालन गैर कानूनी है। इससे बच्चे एवं महिलाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। पास में ही बच्चों के लिए स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र हैं ऐसे में फैक्ट्री का संचालन नहीं होना चाहिए। पुलिस प्रशासन इसे अविलंब बंद करें। वहीं समाजसेवी पीएल मुर्मू ने कहा कि फैक्ट्री के कारण समाज के बच्चों एवं महिलाओं पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और गांव के लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इसकी शिकायत धनबाद उपायुक्त को भी किया गया है। प्रदूषण जांच के लिए अधिकारी आए लेकिन वे भी लीपापोती कर रहे हैं।

0 Comments