धनबाद : चिरकुंडा थाना क्षेत्र का है जहां प्रतिबंधित मांगुर मछली के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना सामने आयी है.
जानकारी के अनुसार चिरकुंडा थाना क्षेत्र के विवेकानंद कॉलोनी निवासी व्यवसायी रौशन बर्णवाल को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने आज रविवार अहले सुबह उनके घर के बाहर खड़ी ऑटो पर फायरिंग कर दी.
अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाईं जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया.
हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पास के थाना को दी गई . सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया.
साथ ही क्षतिग्रस्त ऑटो को जब्त कर थाने ले जाया गया है. घटना के संबंध में पीड़ित रौशन बर्णवाल के पिता ने चिरकुंडा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है और परिवार की सुरक्षा की मांग की है.

0 Comments