-->

पेड़ से टकराई एसयूवी, छह लोग बाल-बाल बचे।


बरोरा। गोमो रोड घोराठी के समीप शुक्रवार अहले सुबह बारात से लौट रही एक एसयूवी अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में चली गई और दो बिजली पोल को तोड़ते हुए पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के आगे के दोनों एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।वाहन में सवार सभी छह लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन प्रभावित रहा।

Post a Comment

0 Comments