तोपचांची। दुमयुमी गांव के दौलत कुमार महतो को इंटर कला संकाय में जिला स्तर में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर गुरुवार को आजसू नेता व सामाजिक कार्यकर्ता सदानंद महतो ने सम्मानित किया। आजसू नेता सदानंद महतो ने गुरुवार को मेधावी छात्र दौलत कुमार महतो के दुमदुमी स्थित घर जाकर मिठाई खिलाकर एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही मेघावी छात्र दौलत कुमार महतो के आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग करने के आश्वासन दिया। मौके पर समाजसेवी मनोज कुमार रजक,पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि द्वारिका प्रसाद महतो, एवमं टीएपी प्लस टू हाई स्कूल के विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्य गिरधारी प्रसाद महतो,मीना देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
0 Comments