
गोमो : गोमो के हरिहरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरिहरपुर थाना प्रभारी आईपीएस प्रशिक्षु अंकित सिन्हा के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार देर रात छापेमारी कर अवैध नशीली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई, जिसमें तोपचांची अंचल इंस्पेक्टर असीम कुमार तपन भी मौजूद थे। अंकित सिन्हा ने बताया कि गोमो रेलवे स्टेशन के आसपास लंबे समय से नशीली दवाओं का अवैध कारोबार संचालित हो रहा था। मुख्य आरोपी झुन्नु खान उर्फ मुफ्ताउर रहमान खान प्रतिदिन कोडीन सिरप और अन्य नशीली दवाओं की बिक्री करता था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कुल 76 बोतल (100 एमएल) कोडीन सिरप बरामद किए, जिनमें Ascodex CD Plus के 50 पीस, Ony Rex Plus के 25 पीस और Ascoril उ का 1 पीस शामिल है। इसके अलावा Nitrosun की 540 टैबलेट (54 पत्ते) भी जब्त की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने झुन्नु खान उर्फ मुफ्ताउर, रहमान खान (लगभग 42 वर्ष), संजय नायक (लगभग 50 वर्ष) और पिंटू गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
0 Comments