गोमो। 18 मई 2026 को लोको बाजार स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत सत्यापन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योजना से जुड़े लाभार्थियों को बुलाकर उनके दस्तावेजों एवं विवरणों का सत्यापन किया गया। आंगनबाड़ी सेविका शालिनी रानी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार सभी लाभार्थियों का एक-एक कर सत्यापन किया जा रहा है। इस दौरान मृत लाभार्थियों एवं सरकारी नौकरी में कार्यरत हो चुके लोगों के नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया भी की जा रही है। शिविर में बड़ी संख्या में महिला लाभार्थी उपस्थित रहीं। सत्यापन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील भी की गई।
0 Comments