-->

गोमो के पुरानी बाजार में जाम और गंदगी पर हरिहरपुर थाना परिसर में हुई अहम बैठक।


अव्यवस्थित पार्किंग और स्कूल बसों से बढ़ रही जाम की समस्या पर चर्चा

गोमो। हरिहरपुर थाना परिसर में पुरानी बाज़ार क्षेत्र में बढ़ती जाम की समस्या और फैली गंदगी को लेकर थाना प्रभारी की पहल पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय व्यवसायियों एवं द चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बाज़ार में अव्यवस्थित पार्किंग, स्कूल बसों के आवागमन और संकरी सड़क के कारण उत्पन्न हो रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग अपनी गाड़ियां जहां-तहां खड़ी कर देते हैं, जिससे आम लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं, स्कूल बसों के पीक ऑवर में बाज़ार क्षेत्र में प्रवेश करने से जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। समस्या के समाधान को लेकर प्रशासन एवं स्थानीय लोगों के बीच कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। स्कूल प्रबंधन से भी इस संबंध में बातचीत करने का निर्णय लिया गया है ताकि स्कूल वाहनों के संचालन को व्यवस्थित किया जा सके। साथ ही, बाज़ार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अन्य आवश्यक कदम उठाने पर भी सहमति बनी। द चैंबर ऑफ कॉमर्स, गोमो के अध्यक्ष धीरज कुमार ने कहा कि गोमो का बाज़ार छोटा होने के बावजूद आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्य व्यापारिक केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं, जिससे जाम की समस्या होती है। बावजूद इसके, प्रशासन और स्थानीय संगठनों की ओर से समस्या के स्थायी समाधान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से पीक ऑवर में दो थाना क्षेत्रों के पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती करने पर भी चर्चा हुई है, ताकि जाम की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन द्वारा लिए गए कुछ निर्णय जल्द ही ज़मीन पर दिखाई देने लगेंगे।

Post a Comment

0 Comments