धनबाद न्यूज़:-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच झारखंड के बस यात्रियों को बड़ा झटका लगने वाला है। धनबाद बस एसोसिएशन ने बस किराए में करीब 20 प्रतिशत वृद्धि का निर्णय लिया है। नई दरों पर अंतिम मुहर जल्द लग सकती है। सबसे अधिक असर रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और दूसरे राज्यों की यात्रा करने वालों पर पड़ेगा।
प्रमुख रूटों का पुराना और नया किराया (नॉन एसी)
रूट
पुराना किराया
नया किराया
बढ़ोतरी
धनबाद – पटना
₹450
₹540
₹90
धनबाद – औरंगाबाद
₹400
₹480
₹80
धनबाद – बिहारशरीफ
₹400
₹480
₹80
धनबाद – देवघर
₹250
₹300
₹50
धनबाद – रांची
₹250
₹300
₹50
धनबाद – गिरिडीह
₹120
₹144
₹24
धनबाद – बोकारो
₹100
₹120
₹20
एसी बसों का नया किराया
रूट
पुराना किराया
नया किराया
बढ़ोतरी
धनबाद – पटना
₹500
₹600
₹100
धनबाद – बिहारशरीफ
₹500
₹600
₹100
धनबाद – रांची
₹350
₹420
₹70
धनबाद – भागलपुर
₹500
₹600
₹100
धनबाद – पूर्णिया
₹600
₹720
₹120
धनबाद से रांची जाने वाले यात्रियों को नॉन एसी बस में ₹50 और एसी बस में ₹70 अधिक किराया देना होगा। बस संचालकों का कहना है कि डीजल, स्पेयर पार्ट्स और अन्य परिचालन खर्च बढ़ने के कारण किराया संशोधन जरूरी हो गया था।

0 Comments